फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   EO conducted a surprise inspection of the composite school.

Meerut News: ईओ ने कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Tue, 08 Sep 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
EO conducted a surprise inspection of the composite school.
सरधना। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने मंगलवार को चर्च रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने मंगलवार को चर्च रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, रसोईघर और खेल मैदान की व्यवस्था देखी। वहीं कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया। ईओ ने सफाई नायकों को नियमित सफाई और चूना छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दीपिका शुक्ला ने विद्यालय के कक्षा-कक्षों, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, मिड-डे मील की रसोई और खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के आसपास नालों की सफाई के लिए नाला सफाई टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। बच्चों से संवाद कर पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे और उपस्थिति, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील की गुणवत्ता के साथ ही बैठने की व्यवस्था, बिजली और पंखों की स्थिति की जानकारी ली। ईओ ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसी भी मूलभूत सुविधा की कमी होने पर नगर पालिका को तत्काल जानकारी दी जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल स्टाफ के अलावा नगर पालिका के मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, अमित कुमार, मोहन कुमार, अर्जुन सिंह, हरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed