फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   EO and other employees were assaulted and a complaint was lodged.

Meerut News: ईओ सहित कर्मचारियों के साथ मारपीट, तहरीर दी

Mon, 08 Dec 2025 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
EO and other employees were assaulted and a complaint was lodged.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। नगर पंचायत के सामने बेतरतीब खड़े वाहन को नगर पंचायत के ईओ और कर्मचारियों हटवाना भारी पड़ गया। आरोपी ने नगर पंचायत के ईओ सहित कर्मचारियों व बाबू के साथ गाली गलौज, धक्का-मुक्की व मारपीट कर दी। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नगर व सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण व सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से आए दिन मुख्य रास्ते पर जाम लगा रहता है। वहीं एसआईआर के चलते अधिकारियों का नगर पंचायत कार्यालय पर आना-जाना लगा रहता है। कभी एसडीएम तो कभी तहसीलदार व अन्य अधिकारी एसआईआर के फार्मों का जायजा लेने के लिए प्रतिदिन नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार, वरिष्ठ लिपिक फहीम अहमद, नगर पंचायत के कर्मचारी नगर पंचायत के सामने बेतरतीब खड़े प्राइवेट वाहनों को हटाने के लिए पहुंचे। लिपिक का आरोप है कि बीच सड़क पर खड़ी एक व्यक्ति की बाइक को अधिकारियों की गाड़ी आने का हवाला देते हुए हटवाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि आरोपी ने अधिशासी अधिकारी, बीच-बचाव के लिए आए कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी। घटना के संबंध में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed