{"_id":"67ba056cedddc8cfbb0aaf0a","slug":"entry-of-vehicles-closed-on-kali-river-bridge-for-15-days-laward-news-c-42-1-smrt1030-103391-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 15 दिन के लिए काली नदी के पुल पर वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 15 दिन के लिए काली नदी के पुल पर वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर खेड़ी गांव के पास स्थित काली नदी के पुल की मरम्मत के लिए शनिवार को पुल पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 15 दिन तक निर्माण कार्य चलने के कारण बड़े व छोटे वाहन दूसरे मार्ग से होकर जाएंगे। पुल बंद होने से लोगों व स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
काली नदी का पुल जर्जर हालत में पहुंच गया था। पुल की दोनों साइड क्षतिग्रस्त हो गई हैं और सड़क पर भी गहरे गड्ढे हो गए हैं। हादसे की आशंका को देखते हुए लोगों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग की थी। इस पर अधिकारियों ने बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और जल्द पुल की मरम्मत के लिए आदेश दिए थे।
पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत का काम सिको कंपनी को दिया है। शनिवार को कंपनी कर्मचारी पुल की मरम्मत के लिए पहुंचे और बैरिकेडिंग कर दोनों ओर से रास्ते को बंद कर दिया। पुल बंद होने से अनजान वाहन चालकों को लावड़ व दौराला की ओर जाने में परेशानी उठानी पड़ी। 15 दिन तक मरम्मत कार्य चलने के कारण वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
बच्चा को उठानी पड़ी परेशानी
इस मार्ग पर पड़ने वाले कई गांवों के बच्चे दौराला और लावड़ स्थित स्कूलों में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी से पहले मार्ग को बंद कर दिया गया। ऐसे में छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी तो उन्हें बच्चों को बीच रास्ते में उतारना पड़ा और उनके अभिभावकों को कॉल पर सूचित किया गया। अभिभावक नदी के पुल पर पहुंचकर बच्चों को लेकर घर पहुंचे।
बोर्ड परीक्षार्थियों को तय करना होगा लंबा सफर
सोमवार से यूपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। दौराला के बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं का लावड़ स्थित राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पुल की मरम्मत होने के कारण अब छात्राओं को चार गुना लंबा सफर तय करके केंद्र पर पहुंचना होगा। भराला रजबहा मार्ग से लावड़-सोफीपुर मार्ग से होते हुए लावड़ आया जा सकेगा। इसी मार्ग से दौराला जाना होगा। साथ ही गन्ना किसानों को भी इसी तरह चीनी मिल तक पहुंचना होगा। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा का कहना है कि उन्होंने उप जिलाधिकारी सरधना को पत्र लिखा है। मांग की है कि मरम्मत कार्य बोर्ड परीक्षा के बाद शुरू किया जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हो। वैकल्पिक मार्ग पर सवारी का कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में किसी विद्यार्थी के साथ परीक्षा देने जाने के दौरान समस्या आई तो बच्चे का साल खराब हो सकता है।