Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entry of heavy vehicles into the city will be banned from today, four-wheelers will not go to the markets.

Meerut News: आज से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, बाजारों में नहीं जाएंगे चौपहिया वाहन

Thu, 16 Oct 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles into the city will be banned from today, four-wheelers will not go to the markets.
मेरठ। दिवाली पर जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। बृहस्पतिवार सुबह से 23 अक्तूबर तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, प्रमुख बाजारों में चाैपहिया और ई-रिक्शा पर भी पाबंदी लगाई गई है। सभी प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शहर के लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


ऐसे होगा बसों का संचालन
- मुजफ्फरनगर, बिजनौर से आने वालीं बसें जादूगर चौराहा, रजबन बाजार, नैनसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से दाईं ओर मुड़कर एसडी सदर स्कूल के सामने से बाईं ओर मुड़कर थाना सदर बाजार होते हुए भैसाली रोडवेज बस स्टैंड पर आएंगी।
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर, बिजनौर से आने वालीं बसें औघड़नाथ मंदिर से आगे मूक बधिर स्कूल रोड पर बाएं मुड़कर मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पीछे होकर गुरु तेगबहादुर स्कूल से दाईं ओर मुड़कर जली कोठी चौराहे से भी भैसाली बस स्टैंड पर आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली व गाजियाबाद से भैसाली बस स्टैंड आने वाली बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच 58 से रोहटा फ्लाईओवर के नीचे से दाहिने मुड़कर रोहटा रोड से रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर से डिपो फाटक होते हुए मूक बधिर स्कूल रोड पर बाएं मुड़कर मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पीछे होकर गुरु तेग बहादुर, जली कोठी से भैसाली बस स्टैंड आ सकेंगी।
- सोहराबगेट बस स्टैंड से भैसाली बस स्टैंड आने वाली रोडवेज बस गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे की ओर डायवर्ट की गई हैं। ये बसें सूरजकुंड पुलिया से होकर सर्किट हाउस से दाईं ओर मुड़कर साकेत चौराहा (कमिश्नर आवास) से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल्स चौराहे से रजबन बाजार, नैनसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से दाईं ओर मुड़कर एसडी सदर स्कूल के सामने से बाईं ओर से थाना सदर होते हुए भैसाली रोडवेज बस स्टैंड आ सकेंगी।
------
इन मार्गों पर ऐसे होगा वाहनों का आवागमन
- को-ऑपरेटिव चौराहा से पीएल शर्मा रोड होकर बेगमपुल की ओर चाैपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
- खैरनगर चौराहे से खैरनगर मार्केट, वैली बाजार चौराहे की ओर सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया।

- घंटाघर से वैली बाजार चौराहे की ओर किसी भी तरह के वाहन नहीं जा पाएंगे।
- ब्रह्मपुरी चौराहा, प्याऊ चौराहा, शिवचौक पत्थर वालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार व सराफा मार्केट की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- शहर कोतवाली से सराफा मार्केट की ओर भी चौपहिया वाहन के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
----

भारी वाहनों का रात में ऐसे होगा रूट डायवर्जन
- मुजफ्फरनगर रुड़की की ओर से गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ जाने वाले भारी वाहन जीरो माइल चौराहे से कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- गढ़, मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत की ओर जाने वाले भारी वाहन तेजगढ़ी चौराहे से जेल चुंगी, कमिश्नर आवास व जीरोमाइल्स होकर मुजफ्फरनगर, शामली की ओर जा सकेंगे। बागपत की ओर जाने के लिए एल-ब्लाक से बिजली बंबा बाईपास होकर जा सकेंगे।

- एल-ब्लाक तिराहे से हापुड़ स्टैंड की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन तेजगढ़ी, यूनिवर्सिटी, जेल चुंगी मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- बागपत से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ जाना है वह फुटबाल चौक से शॉप्रिक्स तिराहे की ओर से बिजली बंबा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य जा सकेंगे।

- बेगमपुल चौराहे से बच्चा पार्क तक दिवाली मेला लाइटिंग व्यवस्था के कारण भैसाली अड्डे से बेगमपुल तक सभी प्रकार के भारी वाहन (रोडवेज, सिटी बसों सहित ) का 24 घंटे आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सोहराब गेट से आने वाले सभी भारी वाहन, बस का आवागमन बच्चा पार्क, खैरनगर चौराहे से छतरीवाला पीर, जली कोठी से होकर भैसाली बस अड्डे तक होगा।

-----
इन बाजारों में पूरी तरह बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
बेगमपुल से बच्चा पार्क- हापुड़ रोड तक नहीं आ पाएंगे भारी वाहन, गंगानगर में शिवचौक से मुख्य बाजार की ओर बंद रहेंगे। भारी वाहन व व्यावसायिक वाहन, मलियाना पुल के नीचे ( किशनगंज ) यू-टर्न तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। शारदा रोड पर ब्रह्मपुरी चौराहा, प्याऊ चौराहा, सर्राफा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार, घंटाघर से वैली बाजार, आबूलेन बाजार में भारी व व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article