फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entrepreneurs' problems remained confined in meetings

बैठकों में सिमटकर रह गईं उद्यमियों की परेशानियां

Thu, 31 Dec 2020 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs' problems remained confined in meetings
मेरठ। जिले में औद्योगिक विकास केवल फाइलों और बैठकों में हो रहा है। महीनों से उद्यमियों की शिकायतें जिला उद्योग बंधु की बैठक में चली आ रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें एक नई तारीख मिल जाती है। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक विकास भवन में हुई, लेकिन एक बार फिर आगे की तारीख मिल गई है।
विज्ञापन

पिछली पांच बैठकों से औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठाया जा रहा है। पिछले माह नगर निगम अफसरों की मौजूदगी में हुई बैठक में सात करोड़ से सड़कें बनवाने की बात तय भी हुई थी, लेकिन बैठक के बाद मामला आगे ही नहीं बढ़ा। विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट के महामंत्री सहित अन्य उद्यमी कई महीनों से लगातार उद्योगों के नक्शे पास न होने की शिकायत कर रहे हैं। हर बार बैठक में यह मुदद़ उठता है, लेकिन यह मामला एमडीए में लंबित है।
विज्ञापन

इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र के पास से अतिक्रमण हटवाने, विद्युत आपूर्ति सही कराने एवं कचरा निस्तारण के प्रकरण भी महीनों से लंबित चले आ रहे हैं। विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं और मामला अगली बैठक में चला आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर भी समय पर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। बुधवार की बैठक में भी जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की शिकायतों को समय पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि समय सीमा गुजरने के बाद भी 20 मामले लंबित हैं। वहीं उद्यमियों ने नक्शा पास न होने व ग्राम समाज की भूमि औद्योगिक क्षेत्र के बीच में आने के कारण हो रही परेशानियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed