फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entrepreneurs demanded refund of GST paid on machine purchase and building construction

उद्यमियों ने मांगा मशीन खरीद, भवन निर्माण पर दिए गए जीएसटी का रिफंड

Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs demanded refund of GST paid on machine purchase and building construction
मुजफ्फरनगर। उद्यमियों की ओर से सरकार से जीएसटी में रियायत की मांग की जा रही है। अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद स्थानीय उद्यमियों की ओर से यह मांग तेज हो गई है। आईआईए से जुड़े उद्यमियों की मांग है कि मशीनरी खरीद और भवन निर्माण पर अदा किए गए जीएसटी का रिफंड तुरंत दिया जाए।
विज्ञापन


अमेरिका की ओर से भारतीय आयातित उत्पाद पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के कारण उद्यमियों को अपना माल नए बाजार में बेचने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते उद्यमियों ने स्थानीय सरकार से रियायत की मांग शुरू कर दी है। जनपद के उद्यमियों का मानना है कि यदि सरकार जीएसटी आदि में छूट और अन्य रियायत देगी तभी उनके उद्योग आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


निर्माण पर अदा जीएसटी को समायोजित करें : अमित जैन


आईआईए अध्यक्ष अमित जैन का कहना है कि निर्माण पर दिए गए जीएसटी को भी आईटीसी लाभ के अंतर्गत सम्मिलित कर उसका समुचित रिफंड अथवा उसका समायोजन कराया जाए। जिससे उद्यमियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनरी खरीदने के बाद जीएसटी रिफंड हो : पवन गोयल


आईआईए के डिविजनल सेक्रेट्री पवन कुमार गोयल का कहना मशीनरी पर अदा किए गए जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट वर्षों तक अप्रयुक्त पड़ा रहता है। क्योंकि उसकी भरपाई बिक्री से संभव नहीं हो पाती। इसलिए वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि मशीनरी खरीद के बाद जीएसटी रिफंड तुरंत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed