मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी राजकुमार ने थाने में दी तहरीर में 8-10 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट कर परिवार के साथ मारपीट करने व पत्नी निर्मला के सिर पर वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी से भी मिला। एसएसपी ने थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
राजकुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 3 अक्तूबर की रात 1:30 बजे के आसपास परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। चार नामजद व 8-10 अज्ञात दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोपियों ने उसको, उसकी पत्नी निर्मला, दो बेटों व बेटी के साथ मारपीट शुरु कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारा। घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। पत्नी के सिर पर सरिये से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं। आरोपी घर में रखे 45 हजार रुपये भी ले गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। इससे पूरा परिवार दहशत में है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।