फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entangled in the cycle of delusion, the soul has forgotten its true nature: Bhav Bhushan.

मोह चक्र में फंसा जीव निज स्वरूप को भूला : भाव भूषण

Sun, 26 Jul 2026 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Entangled in the cycle of delusion, the soul has forgotten its true nature: Bhav Bhushan.
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे प्राचीन दिगंबर दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि भाव भूषण महाराज के सानिध्य में चल रहे आषाढ़ की अष्टान्हिका पर्व के अवसर पर रविवार को 1008 नंदीश्वरद्वीप महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ 880 अर्घ्य समर्पित किए। स्वर्णमयी नंदीश्वरद्वीप जिनालय में सुसज्जित मांडले पर विधान की धार्मिक क्रियाएं विधिविधान से संपन्न हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वेदी पर भगवान शांतिनाथ के जलाभिषेक से हुआ। मंगलाष्टक के साथ विधान की क्रियाएं शुरू हुई। मांडले पर विराजमान भगवान शांतिनाथ का इंद्रों ने अभिषेक किया। शांतिधारा अनंतवीर जैन, विजय जैन, सुषमा जैन, मनीष जैन, सतेंद्र जैन और संजय जैन ने की। विधान की क्रियाएं पंडित आशीष जैन शास्त्री ने संपन्न कराईं।
विज्ञापन


विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने सभी पात्रों का मंगल तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया। अर्घ्य चढ़ाने वालों में सौधर्म इंद्र संजय जैन, धनपति कुबेर सुनील जैन, महायज्ञ नायक सतेंद्र जैन, ईशान इंद्र अनुज जैन सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन और राजीव जैन ने भी पात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि अनादि काल से जीव मोह के चक्र में फंसकर अपने निज स्वरूप को भूल गया है। मोह और कषाय का अंत किए बिना संसार चक्र से मुक्ति संभव नहीं है। सिद्ध पद प्राप्त करने के लिए मोह और कषाय का त्याग आवश्यक है। आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन और नवनीत जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed