फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ensure that the correct details are entered in the voter list: Govil

मतदाता सूची में सही विवरण दर्ज कराएं : गोविल

Sat, 20 Dec 2025 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Ensure that the correct details are entered in the voter list: Govil
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने शनिवार को जत्तीवाड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर में बूथ संख्या 282 एवं 283 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने बूथों पर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना चाहिए ताकि किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित न होना पड़े। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अभियान के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता, पंकज गोयल, मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, सन्नी गुप्ता, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed