फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ensure 100% student attendance in schools: Surendra Singh

स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराएं : सुरेंद्र सिंह

Sat, 22 Aug 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Ensure 100% student attendance in schools: Surendra Singh
बीआरसी माछरा पर प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। बीआरसी माछरा पर परिषदीय शिक्षकों के पांच दिवसीय एफएनएल प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक माछरा की बीआरसी के सभागार कक्षों में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों व शिक्षा मित्रों का बुनियादी साक्षरता तथा संख्या ज्ञान के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण के प्रथम चरण का समापन माछरा खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह व एआरपी सबा परवीन तथा प्रशिक्षकों ने मिलकर किया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी अध्यापकों ने प्रशिक्षण को गंभीरता व पूर्ण मनोयोग से प्राप्त किया है। सभी अपने-अपने विद्यालयों में जाकर बच्चों को ईमानदारी के साथ पढ़ाएं। सभी अध्यापक घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करें और स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराएं। प्रशिक्षण में एआरपी सबा परवीन, संदर्भदाता इकबाल अहमद, अमित कुमार, राजरानी शर्मा, अंजली शर्मा आदि प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में हिंदी की किताब वीणा का परिचय, गणित की पुस्तक गणित मेला का परिचय के साथ-साथ एफएलएन प्रशिक्षण को विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान प्रशिक्षण में पवन कुमार, नीलम, तशरीफ अली, शमीम गौड़, नसीम खातून, अमरीश शर्मा, चारू शर्मा, सूबे सिंह, मोना त्यागी आदि अध्यापक प्रशिक्षण में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed