फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   English Literature Week: Students showcase their talent in poetry recitation

अंग्रेजी साहित्य सप्ताह : विद्यार्थियों ने काव्य पाठ में दिखाई प्रतिभा

Thu, 19 Feb 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
English Literature Week: Students showcase their talent in poetry recitation
- सुभारती विश्वविद्यालय में नैतिक मूल्य पर प्रेरक व्याख्यान भी कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य सप्ताह-2026 के तहत बृहस्पतिवार को पीढ़ियों की प्रतिध्वनियां विषय पर काव्य-पाठ प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता का आयोजन भाषा विभाग ने महिला सशक्तिकरण समिति और लैंगिक संवेदीकरण प्रकोष्ठ के साथ मिलकर किया।
लैंगिक संवेदीकरण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. सारिका अभय और महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को निडर अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रफत खानम ने कहा कि आज के प्रतिभागी मात्र प्रतियोगी नहीं, बल्कि आने वाले समय के उभरते कवि और कवयित्री हैं। उन्होंने अपनी स्व-रचित कविता संपत्ति में समान अधिकार का पाठ भी किया। प्रतियोगिता में देवांशी, आकांक्षा, विधि गोस्वामी सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाषा विभाग की आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान भाषा विभाग की विधि गोस्वामी और उदार कला विभाग की जयश्री को मिला। अदिति और दीपांशी ने प्रबंधन महाविद्यालय से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने जेन जी और नैतिक मूल्य विषय पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय बोध के निदेशक डॉ. डीसी सक्सेना ने कहा कि वास्तविक चरित्र अकेले में ही उजागर होता है। माता-पिता और शिक्षकों को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए उन्होंने संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवता, सेवा, धैर्य, संयम और अहिंसा पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनीत शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली के बारे में विद्यार्थियों से विचार साझा किए। उन्होंने प्राकृतिक भोजन को स्वास्थ्यवर्धक बताया और प्रोसेस्ड फूड के दुष्प्रभावों पर चेतावनी दी। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद गर्ल्स सेंटर कॉलेज के अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुभारती मीडिया के निदेशक आरपी सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। वहीं अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार-पेटेंट एवं डिजाइन फाइलिंग पर ऑनलाइन कार्यशाला की।

राजीव गांधी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान नागपुर के सहयोग से हुई कार्यशाला में कुमार राजू ने पेटेंट-डिजाइन फाइलिंग की प्रक्रिया, दस्तावेज और नवाचार संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी। अधिष्ठाता अनुसंधान डॉ. वैभव गोयल भारतीय के मार्गदर्शन में यह सत्र संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed