फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Engineers angry over suspension of five officers, will protest today

पांच अधिकारियों के निलंबन पर भड़के अभियंता, आज करेंगे विरोध प्रदर्शन

Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Engineers angry over suspension of five officers, will protest today
मेरठ। मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम में रविवार शाम बिजली गुल होने के मामले में मुख्य अभियंता समेत पांच अभियंताओं को निलंबित करने की कार्रवाई का पश्चिमांचल के अभियंताओं ने विरोध किया है। मेरठ में अभियंता संघ, जूनियर इंजीनियर्स संगठन एवं पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए सोमवार को पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अभियंताओं ने मंगलवार को प्रदेशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। लखनऊ में ऊर्जा मंत्री के निवास पर बिजलीकर्मी विरोध दर्ज कराएंगे। इसके अलावा 24 जुलाई को ऊर्जा भवन पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अभियंता संघ के पदाधिकारियों निखिल कुमार, आलोक त्रिपाठी, प्रगति राजपूत, जूनियर इंजीनियर्स संगठन के गुरुदेव, प्रेम पाल सिंह, पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के धीरेंद्र कुमार एवं अश्वनी कुमार ने इस कार्रवाई को अनुचित बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कंपनी बाग बच्चा पार्क मुरादाबाद में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया गया। यह उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है। ऐसी कार्रवाई से बिजलीकर्मियों का मनोबल गिरेगा। संगठन ऐसी कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed