फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Engineer Rakesh Kumar's official residence on the income tax raid, seized 15 million new notes

इंजीनियर राकेश कुमार के सरकारी आवास पर आयकर विभाग का छापा, बरामद हुए 15 लाख के नए नोट

Tue, 20 Dec 2016 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 20 Dec 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
 Engineer Rakesh Kumar's official residence on the income tax raid, seized 15 million new notes
इंजीनियर के आवास पर आयकर विभाग का छापा

देश में नोट बंदी के चलते जगह-जगह काला धन पकड़ा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला आज यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है। सिंचाई विभाग के इंजीनियर राकेश कुमार जैन के यहाँ आयकर विभाग ने सोमवार को छापा मारा। इस छापेमारी में इंजीनियर के घर से 15 लाख के नए नोट और 5 लाख के पुराने नोट जब्त किए गए। छापे की कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन




 

इंजीनियर राकेश कुमार जैन के सरकारी आवास पर आयकर विभाग का छापा

 Engineer Rakesh Kumar's official residence on the income tax raid, seized 15 million new notes
इंजीनियर राकेश कुमार जैन
मेरठ खंड गंगा नहर के अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार जैन के सरकारी आवास पर आयकर विभाग ने 19 दिसंबर यानी सोमवार सुबह 7:30 बजे छापा मारा। आयकर विभाग की टीम राकेश कुमार जैन के सरकारी आवास पर पहुंची और इसी के साथ एक टीम उनके कार्यालय भी पहुंची जहां सिंडिकैट बैंक में उनका खाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर राकेश कुमार से पूछताछ जारी

 Engineer Rakesh Kumar's official residence on the income tax raid, seized 15 million new notes
आर के जैन से पूछताछ जारी
वहीं उनके निजी आवास गाजियाबाद स्थित वसुंधरा में भी एक टीम पहुंची। एक साथ सभी जगह छापेमारी की गई। बता दें कि सुबह से टीम आवास पर जमी हुई है। इस दौरान एक शेफ की चाबी नहीं मिलने पर आयकर विभाग की टीम ने बाहर से ताला खोलने वाले को बुलाया और फिर खुलवाकर उसकी भी तलाशी ली। सरकारी आवास पर काम करने वाले कर्मचारी से ही गहनता से पूछताछ की गई। इसके साथ ही उनके सरकारी दफ्तर में भी पूरी तलाशी ली गई। इस समय आर के जैन आयकर विभाग की टीम के साथ अपने सरकारी आवास में मौजूद है और उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

बेटे की कंपनी पर भी आयकर विभाग का छापा

 Engineer Rakesh Kumar's official residence on the income tax raid, seized 15 million new notes
बेटे की कंपनी पर भी आयकर विभाग का छापा
इस दौरान पुलिस ने घर को सेव कर रखा है। आयकर विभाग के अधिकारियों की अनुमति के बगैर किसी को भी बाहर भीतर जाने की अनुमति नहीं है। जांच में सामने आया है कि आर के जैन के बेटे की पिक फाइनेंस नाम से कंपनी भी है। उस पर भी आयकर विभाग की टीम ने गाजियाबाद में छापा मारा है और वहां भी छापामारी की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed