सगाई किसी से और निकाह किसी से, चार बच्चों के पिता को पुलिस ने भेजा हवालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की सगाई किसी से कराई गई और निकाह किसी से करा दिया गया। युवती ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। पुलिस तक मामला पहुंचने पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। थाने में युवती जिद पर अड़ गई कि जिसके साथ सगाई हुई है उसी के साथ रहूंगी। इस मामले को लेकर रविवार रात तक समझौते को लेकर वार्ता चलती रही।
कस्बा कैराना के एक युवती की सगाई उसी मोहल्ले के युवक के साथ की गई थी। युवक दिल्ली में कपड़े का कारोबार करता है। दस दिन पूर्व ही परिजनों ने युवती का निकाह कैराना निवासी दूसरे युवक के साथ कर दिया। युवती इस निकाह से खुश नहीं थी, जिसके चलते वह रात में बगैर कुछ कहे ससुराल से चली गई। शनिवार रात सुनसान रोड पर घूमती मिली युवती को पुलिस थाने ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मर्जी के बगैर निकाह कराया गया है, जबकि उसकी सगाई पूर्व में एक युवक के साथ हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उस युवक के परिजनों और युवती के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। उनके सामने भी युवती ने कहा कि मैं उसी युवक के साथ रहूंगी, जिसके साथ पूर्व में उसकी सगाई हुई थी। युवती के परिजन, उसके ससुराल वाले तथा सगाई करने वाले युवक के परिवार वालों को पुलिस ने थाने बुलाया। रविवार शाम तक तीनों परिवारों में समझौते को लेकर वार्ता चलती रही। युवती अपनी जिद पर अड़ी रही।
दूसरा निकाह करने वाला हवालात पहुंचा
चार बच्चों के पिता ने दूसरा निकाह कर पत्नी को घर से निकाल दिया। रविवार को आरोपी पति कैराना में अपनी रिश्तेदारी में आया, तो पहली पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर उसको पकड़वा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला अंसारियान निवासी महिला ने कैराना कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका निकाह दिल्ली निवासी व्यक्ति से हुआ था। उसके चार बच्चे भी है। कुछ दिन पूर्व ही पति ने दूसरा निकाह कर लिया तथा उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया, जिसके चलते वह कैराना अपने मायके रह रही थी। रविवार सुबह उसे पता चला कि उसका पति कैराना स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ है, जिस पर उसने डायल 100 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने महिला के पति को पकड़ लिया और थाने लाकर हवालात में डाल दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/