फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Energy department will start electricity bill relief scheme from December 1

Meerut News: ऊर्जा विभाग एक दिसंबर से शुरू करेगा बिजली बिल राहत योजना

Sat, 15 Nov 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Energy department will start electricity bill relief scheme from December 1
मेरठ। राज्य सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा और आर्थिक राहत के उद्देश्य से बिजली बिल राहत योजना 2025–26 की शुरुआत करने जा रही है। यह योजना 1 दिसंबर से 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में संचालित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं (एलएमवी-1) दो किलोवाट तक और वाणिज्यिक श्रेणी के (एलएम वी-2) एक किलोवाट श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉंग अनपेड तथा विद्युत चोरी के प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिजली बिलों के भुगतान पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। जो उपभोक्ता निर्धारित समयावधि में पंजीकरण कर अपने बिजली बिल का भुगतान करेंगे। उन्हें 25% तक की राहत तथा समय पर भुगतान करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन प्राप्त होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। उपभोक्ता www.uppcl.org, UPPCL Consumer App अथवा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन

अवधि अनुसार चरणबद्ध पंजीकरण
पहला चरण: 1 दिसम्बर 2025 से 31 दिसंबर 2025
दूसरा चरण: 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026
तीसरा चरण: 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed