फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ended life by hanging.

Meerut News: हथेली पर लिखा सुसाइड नोट- मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं, फंदे से लटककर दी जान

Fri, 03 Jul 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
ended life by hanging.
- राधे राधे चेतावनी, कोई भी ऐसा ना करे जो मैंने किया
विज्ञापन

- परतापुर के शताब्दी नगर में फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने खुदकुशी की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर- 4 सी में बृहस्पतिवार देर रात फैक्टरी में मजदूरी करने वाले सुभाष पांडेय (30) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने हथेली पर सुसाइड नोट लिखा- मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। शुक्रवार सुबह परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो पंखे से उसका को लटका देखा। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया।
पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सुभाष पांडेय परतापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि सुभाष चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। बृहस्पतिवार रात वह खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह बड़ा भाई अजय जब उसे चाय पीने के लिए बुलाने पहुंचा तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका देखा, यह दृश्य देखकर अजय की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सुभाष के बाएं हाथ पर- राधे राधे चेतावनी, कोई भी ऐसा ना करे जो मैंने किया, मेरी मौत से किसी का कोई लेना देना नहीं है, मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं, लिखा था। पुलिस आत्महत्या के अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed