{"_id":"5e28b2f18ebc3e4b5b6f51b0","slug":"endangered-animal-robbers-fleeing-buffalo-from-kaili-village-arrested-in-encounter-modipuram-news-mrt4652592147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैली गांव से भैंसा लूटकर भाग रहे अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैली गांव से भैंसा लूटकर भाग रहे अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीपुरम। दौराला क्षेत्र में बुधवार रात मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे धरे गए। पांच बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि चार बदमाश फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा पशु लुटेरों ने दौराला थानाक्षेत्र के कैली गांव से भैंसा लूट लिया था। बदमाश भैंसें को मैजिक वाहन से ले जा रहे थे। कुछ बदमाश स्कूटी पर थे। दौराला-सरधना मार्ग पर दरोगा केपी सिंह, राजकुमार आदि गश्त पर थे। उन्हें स्कूटी और मैजिक वाहन संदिग्ध लगा तो उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और इंस्पेक्टर दौराला मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर दी।
मुठभेड़ में मन्नवर पुत्र मोहर्रम अली निवासी साहलेपुर धौलाना हापुड़, सलमान उर्फ इमरान पुत्र इकबाल लिसाडी गेट मेरठ, बाबू पुत्र इस्लाम थाना नाहली भोजपुर गाजियाबाद, सोहराब पुत्र हकीम अहमद गांव सठला मवाना मेरठ और नौमान पुत्र इकबाल निवास लिसाडीगेट को गोली लगी। जबकि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश भूरा निवासी नाहली थाना भोजपुर गाजियाबाद अपने तीन साथियों के साथ फरार हो गया। सीओ दौराला के अनुसार इस अंतर्जनपदीय गैंग के बदमाश शाम होते ही पशु चोरी या लूटने की फिराक में रहते थे। बदमाश बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, शामली समेत अन्य जिलों में पशु लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाशों के पास से लूटा हुआ भैंसा, मैजिक वाहन, दो स्कूटी और तमंचा कारतूस बरामद किए।