{"_id":"67fffa32271f4cda4e0ed034","slug":"encroachment-will-be-removed-from-today-kali-will-flow-again-tomorrow-meerut-news-c-29-1-ktl1001-143703-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हटेगा अतिक्रमण, फिर कल-कल बहेगी काली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हटेगा अतिक्रमण, फिर कल-कल बहेगी काली
विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा से निकली काली पूर्वी उर्फ नागिन नदी में फैली गंदगी। संवाद
खतौली। गांव अंतवाड़ा से निकली काली उर्फ नागिन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने मुहिम शुरू कर दी है। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उनको कार्य योजना तैयार करने और नदी पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के निर्देश दिए।
गांव अंतवाड़ा से निकल कर कन्नौज तक बहने वाली काली उर्फ नागिन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए विगत दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने नदी के उद्गम स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया था। खतौली तहसील के 11 गांव से होकर नदी गुजरती है। इसके बाद नदी मेरठ सीमा में प्रवेश कर जाती है। निरीक्षण के दौरान विद्युत निगम, तहसील, मनरेगा, ब्लाॅक, सिंचाई विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे थे।
डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नदी को पुनर्जीवित करने की कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा था। मंगलवार को डीएम ने ब्लाक, तहसील, सिंचाई विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि नदी पर किए गए अवैध कब्जे को चिह्नित कर लिया गया है। जिनको हटाने की कार्रवाई बृहस्पतिवार आज की जाएगी। नदी की सफाई कराने के लिए लोगों के सहयोग से श्रमदान होगा तथा ग्राम पंचायत स्तर से भी सफाई कराई जाएगी। नदी में पानी लाने के लिए सिंचाई विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।