फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachment removed in Sadar vegetable market

Meerut News: सदर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया

Thu, 05 Feb 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Sadar vegetable market
मेरठ। कैंट बोर्ड मेरठ के राजस्व विभाग ने बृहस्पतिवार को सदर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया गया। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से रखे गए सामान को हटाया गया। छावनी क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच सदर सब्जी मंडी इलाके में बिना अनुमति के व्यापारियों ने 10 फड़ों को टीन शेड तथा शटर लगाकर हदबंदी कर दी थी। सीईओ के निरीक्षण के बाद कैंट बोर्ड कर्मचारियों द्वारा टीन शेड की बनी छत को उतारा गया और शटर भी हटाए गए। कैंट बोर्ड ने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति सरकारी फड़ के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना की जाए। कार्रवाई करने वाली टीम में दुर्गादास, बिजेंद्र सिंह, रवि शंकर आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed