{"_id":"6a0dd719739bfe98c60522f4","slug":"encroachment-removed-from-pond-land-cleaning-drive-started-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112405-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाया, सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाया, सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। रामपुर मोती गांव में आबादी के बीच तालाब की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को तहसील प्रशासन और ब्लॉक टीम के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। तालाब की भूमि की पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जा हटाया गया और सफाई अभियान फिर से शुरू कराया गया।
ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि गांव में तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर कार्य में बाधा डाली थी। उन्होंने नायब तहसीलदार और अधिकारियों से तालाब की पैमाइश कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। बुधवार को तहसील और ब्लॉक टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। इस दौरान विरोध करने वालों की पुलिस बल के सामने एक नहीं चली। राजस्व टीम ने निशानदेही कर कार्य शुरू कराया और जेसीबी से तालाब की भूमि पर सफाई का काम पुनः शुरू कराया।
ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि विवाद समाप्त होने से गांव में तनाव की स्थिति खत्म होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार आदेश कुमार, लेखपाल सोनू, एडीओ आरडी गुलाम मोहम्मद, जितेंद्र कुमार रहे।