फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachment removed from Delhi Road and Hapur station, 13 vehicles seized, 80 challans issued

Meerut News: दिल्ली रोड और हापुड़ अड्डे से हटाया अतिक्रमण, 13 वाहन जब्त, 80 के चालान

Tue, 03 Feb 2026 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Delhi Road and Hapur station, 13 vehicles seized, 80 challans issued
यातायात पुलिस ने छतरी वाले पीर और नगर निगम के सामने से हटवाया अतिक्रमण। - फोटो : samba news
मेरठ। शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम और यातायात पुलिस ने दिल्ली रोड पर एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महताब सिनेमा से लेकर रेलवे रोड, घंटाघर, छतरी वाले पीर और जली कोठी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शाम को हापुड़ अड्डे पर भी कार्रवाई की गई, जहां से ठेले, ठेलियां, दुकानें और ई-रिक्शा हटाए गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने दिल्ली रोड पर 13 वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन भेजा और 80 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन


एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र स्वयं यातायात पुलिस के साथ मेहताब सिनेमा के पास पहुंचे। टीआई संतोष सिंह और लालसा पांडेय ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी दुकानों और वाहनों को हटवाया। दुकानों के बाहर सफेद पट्टी से आगे वाहन खड़े होने पर चालान काटकर वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई। सड़क पर अवैध रूप से खड़े कार, टेंपो, कैंटर और ठेलों को क्रेन की मदद से पुलिस लाइन भेजा गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने अपने ठेले और खोखे समेटकर भागने का प्रयास किया। टीम ने रेलवे रोड तक दोनों तरफ से अतिक्रमण साफ कराया। इसके बाद रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर, छतरी वाले पीर और जली कोठी तक दुकानों के सामने से भी अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन






अवैध पार्किंग पर भी चला शिकंजा



अभियान के दौरान दिल्ली रोड पर होटल मयूर के पास एसपी यातायात ने बड़ी संख्या में टेंपो खड़े देखे। जब उन्होंने पूछताछ की तो लोगों ने इसे पार्किंग बताया। अनुमति मांगने पर लोग चुप्पी साध गए। अवैध रूप से बिना अनुमति के चल रही इस पार्किंग की वीडियोग्राफी कराई गई। एसपी यातायात ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस तरह की अवैध पार्किंग संचालित हुई तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया कि जो भी अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed