{"_id":"6a4bd05280743d3d1a0c3de3","slug":"encouraged-participation-in-insurance-and-pension-schemes-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112900-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीमा व पेंशन योजनाओं के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीमा व पेंशन योजनाओं के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
मलियाना सहकारी समिति में जागरूकता गोष्ठी के दौरान बीमा व पेंशन योजनाओं के लिए प्रेरित किया। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना परिसर में सोमवार को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश तथा किनौनी चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में गन्ना किसानों एवं उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर उनसे अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा अभियान छह जुलाई से 10 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत किसानों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पात्रता, प्रीमियम, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस मौके पर एनजीओ प्रबंधक रोहित यादव, कार्यक्रम संयोजक तुषार कुमार, प्रमुख बिजेंद्र, किनौनी चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह, मांगेराम शर्मा, पंकज वत्स, वीरेंद्र सिंह, अनिल कटारिया, अरुण कुमार, डायरेक्टर भोपाल सिंह, मुनेश, पप्पू यादव सहित किसान मौजूद रहे।