वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, STF ने 50 हजार के इनामी को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रेलवे रोड पुलिस द्वारा मंगलवार को मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को दबोचने के 24 घंटे बाद बुधवार सुबह एसटीएफ के हत्थे 50 हजार का इनामी बदमाश चढ़ गया। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पिस्टल से गोलियां चलाईं, जिसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मुठभेड़ सुबह करीब 11:45 बजे मेडिकल थानाक्षेत्र में काली नदी के पुल से अब्दुल्लापुर जाने वाली खत्ता रोड पर हुई। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया है कि 50 हजार का इनामी सलमान उर्फ राजा पुत्र अब्दुल रसीद निवासी समसू मोहल्ला इंचौली अपने साथी के साथ बाइक से परीक्षितगढ़ की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर मेडिकल पुलिस के साथ दोनों को खत्ता रोड पर घेर लिया गया। दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
जिसमें एसटीएफ के सिपाही रकम सिंह के हाथ में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में एक गोली लगी। जबकि उसका साथी जंगल के रास्ते से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ एसटीएफ के अनुसार सलमान शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ डकैती, जानलेवा हमले, धोखाधड़ी सहित छह से ज्यादा सरूरपुर, सरधना आदि थानों में दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक पिस्टल व बाइक बरामद हुई है।
पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने दो को मारी गोली, आठ दबोचे
बदमाश सलमान के पैर में लगी गोली
वहीं मंगलवार को शहर में अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक के बाद एक पांच लोगों से मोबाइल फोन और दो महिलाओं से पर्स लूट लिए थे। रेलवे रोड क्षेत्र में ईदगाह चौराहे पर पब्लिक ने बदमाशों को दौड़ा लिया। इस दौरान रेलवे रोड पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश सलमान के पैर में गोली लगी थी, जबकि उसका साथी फरमान फरार हो गया था। घायल बदमाश को मेडिकल अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया था।
नौचंदी और मेडिकल इलाके में सुबह 10 से 11 बजे के बीच मोबाइल और पर्स लूट की ये सातों वारदात हुई थीं। लाल रंग की बाइक पर भागते इन बदमाशों को पकड़ने के लिए सिटी पुलिस कंट्रोल रूम से मेसेज फ्लैश हुआ तो शहर के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सड़कों पर उतर आई। एएसपी कैंट सतपाल सिंह के अनुसार ये बदमाश थापर नगर से होते रेलवे रोड की तरफ भागे, जिसके चलते एसओ रेलवे रोड को अलर्ट किया गया।
करीब 11:30 बजे बदमाशों का ईदगाह नाला रोड पर रेलवे रोड पुलिस से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख बाइक पर पीछे बैठे बदमाश सलमान पुत्र याकूब निवासी शालीमार गार्डन लिसाड़ी गेट ने पुलिस टीम पर पिस्टल से कई फायर किए। जवाबी फायरिंग में एक गोली सलमान के दाहिने पैर में लगी। दोनो बदमाश बाइक सहित नीचे गिर गए। इस दौरान पुलिस ने सलमान को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरमान निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट कब्रिस्तान की ओर फरार हो गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/