फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter with police, injured infamous conspiracy aka 'pistol'

पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, घायल हुआ कुख्यात साजिश उर्फ ‘पिस्टल’

Wed, 13 Sep 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 13 Sep 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Encounter with police, injured infamous conspiracy aka 'pistol'
घायल हुआ कुख्यात साजिश उर्फ ‘पिस्टल’

मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट में मंगलवार देर रात फिर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की रिवाल्वर से चली गोली से कुख्यात साजिश उर्फ पिस्टल निवासी खतौली मुजफ्फरनगर घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने बदमाश को मेडिकल में भर्ती कराया। दोनों बदमाश नकाब लगाकर वारदात करने की फिराक में थे। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली पुलिस टीम के साथ फतेहउल्लापुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर नकाब लगाए दो युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुके। पीछा करने पर दोनों युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली एक युवक के पैर में लगी, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें : एनकाउंटर : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट, डकैती और रंगदारी के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे

Encounter with police, injured infamous conspiracy aka 'pistol'
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

पुलिस की गोली से घायल साजिश उर्फ पिस्टल निवासी खतौली निकला। जिस पर लूट, डकैती और रंगदारी के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोदीनगर समेत कई जिलों में दर्ज हैं। उस पर पांच हजार का इनाम भी है। यह कुख्यात लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी में रहकर अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक वारदात कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल, एक बाइक और दो नकाब बरामद किए हैं। 

महताब उर्फ चिकना फरार 
पुलिस ने बताया कि कुख्यात पिस्टल के साथ उसका साथी महताब उर्फ चिकना निवासी लिसाड़ी गेट था। दोनों तरफ से गोलियां चलीं तो वह मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी। लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि महताब पर भी कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

पढ़ें : Encounter : पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एक घायल

सूचना फ्लैश होते ही दौड़ी पुलिस

Encounter with police, injured infamous conspiracy aka 'pistol'
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

मुठभेड़ की सूचना वायरलेस सेट पर फ्लैश होते ही एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, नौचंदी एसओ, इंस्पेक्टर कोतवाली, एसओ देहलीगेट और एसओ मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

नकाब पहनकर चलता कुख्यात
पुलिस का दावा है कि कुख्यात साजिश बाइक पर नकाब पहनकर चलता है। ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके। आरोपी अक्सर आधी रात को वारदात करने के लिए निकलता है। आरोपी अभी घायल है। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह कहां वारदात करने जा रहा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed