ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 24 घंटे के भीतर दूसरी मुठभेड़, पुलिस ने ढेर किए रोहित सांडू के दो और साथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात रोहित उर्फ सांडू को मार गिराया। इसके 24 घंटे की भीतर ही पुलिस ने एक अन्य मुठभेड़ में दो और बदमाशों को ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार ये दोनों बदमाश भी कुख्यात रोहित को पुलिस कस्टडी से फरार कराने में शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक दौराला से लावड़ मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुड़भेड़ हो गई। मेरठ पुलिस के जांबाज अफसरों ने बदमाश रजत उर्फ रविंद्र निवासी हरियाणा और अमित उर्फ शेरू निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर को ढेर कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम को भी गोली लगी है। घायल जितेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार दौराला सरधना रोड पर आलू फार्म मछरी के सामने हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों ओर से मार्ग को बंद कर दिया था। करीब बीस मिनट तक मार्ग को बंद रखा गया।
बताया गया कि, बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। वहीं जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए। बदमाशों की गाड़ी खेत में गिर गई।
सूचना मिलते ही एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी मेरठ अजय साहनी भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एडीजी मेरठ जिला अस्पताल चले गए।