Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter : not done Sumit Gurjar funeral, meeting in village

जिद में गुजरें तीन दिन, नहीं हुआ सुमित गुर्जर का अंतिम संस्कार, सभा जारी

Fri, 06 Oct 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 06 Oct 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
Encounter : not done Sumit Gurjar funeral, meeting in village
सभा जारी

बागपत जिले के चिरचिटा में पहले प्रशासन के आलाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया फिर बृहस्पतिवार को पंचायत हुई और यहां तक कि शुक्रवार को भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और अन्य नेताओं के बीच सभा जारी, लेकिन जिद एक ही पहले सीबीआई जांच के आदेश हो, तभी सुमित गुर्जर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान गांव के बाहर लगाए गए टैंट में नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।  

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुमित गुर्जर का परिजनों ने 60 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस पर मुकदमा, सीबीआई जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग रखी। दिनभर यहां नेताओं और अफसरों का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर और एएसपी के बीच नोकझोंक हुई। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि इंसाफ के लिए संघर्ष किया जाएगा। डीएम और एसपी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। सुमित के घर चिरचिटा के अलावा आसपास के गांवों केे भी सैंकड़ों लोग जमा हैं। 
विज्ञापन


गौरतसलब है कि चिरचिटा गांव के सुमित गुर्जर को तीन अक्तूबर की रात नौ बजे ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। परिजनों का कहना है कि सुमित को बालैनी बस स्टैंड के पास से पुलिस 30 सितंबर को उठाकर ले गई थी। बाद में उसकी हत्या कर दी। बुधवार रात करीब आठ बजे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर पर आ गए थे। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार  करने से इंकार कर दिया था। बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। शव एक मकान में रखा गया है। मांग रखी कि आरोपी पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।  जो पुलिस वाले इस फर्जी मुठभेड़ में शामिल रहे, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिसवालों के मोबाइल की सीडीआर निकाली जाए

Encounter : not done Sumit Gurjar funeral, meeting in village
बागपत के चिरचिटा में सभा - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का कहना है कि जो पुलिसवाले सुमित को बालैनी से उठाकर ले गए थे। आरोपी पुलिसवालों के मोबाइल की सीडीआर निकाली जाए। ताकि सच्चाई सामने आ सके। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार, एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, सीओ ऑफिस वंदना शर्मा ने पीड़ित परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनीं। 

डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने कहा कि सुमित निर्दोष था, जरूरत पड़ी तो सुमित के शव को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ले जाकर आंदोलन किया जाएगा। आरोप लगाया कि पुलिस की वजह से भाजपा सरकार की बदनामी हो रही है। इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की ओर से इस मामले में परिवार के शांत होने का इंतजार किया जाता रहा ताकि मामला तूल न पकड़े।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed