फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in West UP, Shot at accused

वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दस हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Wed, 10 Jan 2018 01:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 10 Jan 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Encounter in West UP, Shot at accused
मेरठ में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी में पुलिस ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है। जहां मंगलवार दिन में मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में मुठभेड़ हुई तो वहीं देर रात में परीक्षितगढ़ के जंगल में भी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश कुख्यात चांद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान चांद का साथी फरार हो गया। परीक्षितगढ़ पुलिस आधी रात तक जंगल में कांबिंग कर रही थी।

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक, एसओ परीक्षितगढ़ धर्मेंद्र कुमार रात करीब 10:30 बजे खानपुर मार्ग पर गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि खानपुर गांव के मुख्य मार्ग से सटे ईख के खेत में बदमाश पहुंचे हैं, फोर्स लेकर पहुंचे एसओ ने मौके पर पहुंचकर एक बदमाश को घेर लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने गन्ने के खेत में छिपकर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान चांद पुत्र सत्तार निवासी अंबेडकर कालोनी कस्बा परीक्षितगढ़ के रूप में हुई। चांद के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


लूट, डकैती के 19 मुकदमे
एसपी देहात के अनुसार चांद पर लूट और डकैती के 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह परीक्षितगढ़ थाने से पुलिस पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। पांच माह पहले चांद ने गश्त कर रहे दरोगा सुमित कुमार पर गोली चला दी थी। पुलिस की तरफ से चांद और उसके साथियों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस चांद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने दो को मारी गोली, आठ दबोचे

व्यापारी के घर लूट की बनाई थी प्लानिंग

Encounter in West UP, Shot at accused
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात ने बताया कि चांद ने परीक्षितगढ़ कस्बे में एक व्यापारी के घर लूट करनी थी। जिसमें चांद ने अपने साथियों से रेकी भी करा ली थी। पुलिस के डर से चांद कम ही आता था। यदि वह न पकड़ा जाता तो परीक्षितगढ़ में बड़ी लूट हो सकती थी।

बरेली में डाली थी नौ करोड़ की डकैती
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि चांद ने सन 2015 में गैंग के साथ बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में सराफ के यहां नौ करोड़ रुपये की डकैती डाली थी। बरेली में डकैती की घटना में चांद अपने साथी शहजाद के साथ जेल गया था। चांद शातिर अपराधी है, जिसने वेस्ट यूपी के कई जिलों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा था। जो रेकी के बाद लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। फिर दिल्ली या दूसरे राज्यों में जाकर छिप जाता था।

थाने में किया था बवाल
पुलिस ने बताया कि जून माह में ईद के दिन चांद ने अपने साथी शहजाद के साथ परीक्षितगढ़ थाने में बवाल कर दिया था। थाने में तोड़फोड़ कर मुल्जिम छुड़ाने की कोशिश की गई। बाद में पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें शहजाद फुटेज के आधार पर नामजद हुआ था, लेकिन चांद का चेहरा साफ नहीं आया था। एसपी देहात का कहना है कि थाने की घटना की भी जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed