फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   encounter in merrut

कुख्यात ने इंस्पेक्टर पर चलाई गोली, खुद हुआ घायल

Mon, 15 Jul 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
encounter in merrut
encounter in merrut
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के गगोल रोड पर रविवार को मुठभेड़ में परतापुर पुलिस ने बावरिया गैंग के इनामी सरगना को दबोच लिया। पुलिस की गोली इस बदमाश के पैर में लगी। उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री गगोल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इन्होंने पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी और भाग निकले। इंस्पेक्टर और सिपाहियों ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दोनों साथी भाग निकले। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान श्रीराम उर्फ सियाराम उर्फ जगदीश निवासी सेक्टर 6 शताब्दीनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उस पर लूट के दर्जन भर मुकदमे हैं। गाजियाबाद के सिहानी गेट से 25 हजार का इनाम था। दो साल से फरार चल रहा था। वह बावरिया गिरोह का सरगना भी बताया गया है। सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि बदमाश ने बताया कि बावरिया गिरोह में सात आठ युवक हैं। वह परिवार के साथ जीप लेकर चलते हैं। रास्ते में यात्रियों को भी बैठा लेते हैं। जिसके बाद लूटपाट के बाद जिला छोड़कर फरार हो जाते हैं। सात माह पहले किठौर क्षेत्र में एक घर में बंधक बनाकर लूट की थी। गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के अलावा अलीगढ़ में भी लूटपाट कर चुके हैं। सरधना नहर पटरी पर भी दंपती से ज्वैलरी लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed