{"_id":"5aba25044f1c1b304e8b489f","slug":"encounter-in-meerut-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार का इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 27 Mar 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास के पास सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 15 हजारी बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मो. असलम लिसाड़ी गेट में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना आई कि मेला देखकर लौट रहे लोगों से लूट करने के लिए दो बदमाश बिजली बंबा बाईपास स्थित लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जामिया रेजीडेंसी के पास खड़े हैं। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस देखते ही बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पुलिस की गोली पैर में लगी, जबकि दूसरा बदमाश फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि गोली से घायल बदमाश ताज मोहम्मद पुत्र रफीक निवासी जाली वाली गली रशीदनगर लिसाड़ी गेट है। उसका फरार साथी वसीम था। ताज मोहम्मद पर 15 हजार का इनाम था। उस पर लूट, रंगदारी व चोरी के कई मुकदमे दर्ज है। फरार वसीम छह लाख की लूट के मामले में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/