फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   encounter between Uttar pradesh Police and criminals in Muzaffarnagar

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक लाख के इनामी रोहित सांडू सहित दो बदमाश ढेर

Wed, 17 Jul 2019 02:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
encounter between Uttar pradesh Police and criminals in Muzaffarnagar
मंडी क्षेत्र में बिलासपुर गांव के पास घटना स्थल - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए हैं। एक बदमाश पर एक लाख तो दूसरे पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में एक दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पुलिस और बदमाशों में मंडी इलाके में बिलासपुर गांव के मुठभेड़ हुई। पुलिस ने सुपारी किलर रोहित और इनामी बदमाश राकेश यादव को मार गिराया है। 
विज्ञापन


मंसूपुर थाना इलाके के जोहरा निवासी रोहित सांडू पर एक लाख का इनाम था। जबकि अयोध्या निवासी राकेश यादव पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में दरोगा अजय कुमार और सिपाही विनीत कपासिया भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

encounter between Uttar pradesh Police and criminals in Muzaffarnagar
घायल दरोगा व शातिर अपराधी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि 2 जून को रोहित सांडू को जानसठ इलाके से पुलिस हिरासत से छुड़ाया गया था। बदमाशों ने दोपहर के वक्त करीब दो बजे पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सालारपुर गांव में एक होटल से कुख्यात रोहित उर्फ 'सांडू' को छुड़ा लिया। 100 किमी की दूरी बचाने के लिए मिर्जापुर पुलिस असुरक्षित रास्ते से कुख्यात को लेकर मुजफ्फरनगर से मिर्जापुर जा रही थी।

पुलिस के अनुसार बदमाश सफेद रंग की कार से आए थे। अपने साथियों को देखते ही पुलिस के साथ टेबल पर बैठे रोहित ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया था। इससे पहले पुलिसकर्मी संभलते, बदमाशों ने गोलियां चला दीं।
 

गोली दरोगा के पेट में लगी थी। होटल में चीख पुकार मचते ही बदमाश अपने साथी रोहित को साथ लेकर फरार हो गया था। इस घटना में फायरिंग में घायल हुए मिर्जापुर के एसआई दुर्ग विजय सिंह की मौत हो गई थी। 

ऐसे मिला कुख्यात का सुराग
हाल में मेरठ से गिरफ्तार हुए भूपेंद्र बाफर की निशानदेही पर पुलिस रोहित की तलाश में जुट गई थी। दरअसल रोहित को पुलिस कस्टडी से फरार कराने में भूपेंद्र बाफर का अहम रोल था। पुलिस पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र ने बताया कि सुशील मूंछ पर हमला करने के लिए सुपारी किलर रोहित को फरार कराया गया था। 

शातिर अपराधी रोहित कई संगीन मामलों में जेल में बंद था। जिसे यहां से मिर्जापुर की जेल में स्थानांतरित किया गया था। एक मुकदमे की पेशी पर शातिर को यहां एडीजे फर्स्ट कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस मुजफ्फरनगर लेकर पहुंची थी।

एडीजी के मुताबिक सुपारी किलर रोहित पर संगीन मामलों के 40 मुकदमे और राकेश यादव पर 10 से 12 मुकदमे दर्ज थे। रोहित को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने में राकेश यादव भी शामिल था। वह भी रोहित गैंग का सदस्य था।  

एडीजी ने बताया कि मुठभेड़ में चौकी इंचार्ज अजय कुमार और एसओजी के कांस्टेबल विनीत कपासिया भी गोली लगने से घायल हुए हैं, वह भी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जो खतरे से बाहर हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed