Encounter : कस्टडी से भागा इनामी बदमाश धरा, 55 मुकदमे दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में फिरोजाबाद से छह जून को पुलिस कस्टडी से भागे कुख्यात मानपाल यादव को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सपा कार्यालय के पास मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उस पर तीस हजार का इनाम था। मानपाल के खिलाफ दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस और अन्य जिलों में करीब 55 मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक बदमाश के जेल रोड पर पहुंचने की सूचना पर एसओ मेडिकल सतेंद्र यादव और क्राइम ब्रांच के धर्मेंद्र कुमार चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बुलेट पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह पैदल ही सपा कार्यालय के पीछे की तरफ भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक मानपाल यादव पुत्र दामोदर निवासी ग्राम भुर्रका थाना सिकंदराऊ, जिला हाथरस है। जिस पर मेरठ से 25 हजार और फिरोजाबाद से पांच हजार का इनाम था। पुलिस ने मानपाल के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और सेना लिखी हुई बिना नंबर की बुलेट बाइक बरामद की है। एसपी सिटी के अनुसार छह जून को फिरोजाबाद पुलिस मानपाल को पेशी पर ले जा रही थी। इस बीच वह सिपाहियों पर हमला कर फरार हो गया था।
28 सितंबर की रात मानपाल ने अपने साथियों के साथ टीपीनगर से सिगरेट और बिस्किट से भरे ट्रक को लूट लिया था। पुलिस ने ट्रक लूट में नीटू समेत तीन अन्य को जेल भेज दिया था। जबकि फरार मानपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। कुख्यात जेल में बंद नीटृ से मिलने जा रहा था।
पढ़ें : Encounter की Live तस्वीरें... पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, तमंचे बरामद
गनीमत रही, पुलिस ने मारा नहीं
प्रेसवार्ता के दौरान मानपाल ने एसपी सिटी के सामने हाथ जोड़कर कहा कि पता नहीं था कि जिला जेल से पहले ही पुलिस मुझे पकड़ लेगी। गनीमत रही कि पुलिस ने गोली नहीं मारी, नहीं तो वह मारा भी जा सकता था। आरोपी ने कहा कि रोजाना पुलिस बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है। लेकिन ऊपर वाले का नाम लेकर वह बचकर रहा है।
अधूरा रह गया शादी का सपना
मानपाल यादव ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। तीन भाईयों में वह बड़ा है। उसकी फिरोजाबाद निवासी रिश्तेदारी में एक प्रेमिका है, जिससे उसे शादी करनी थी। प्रेमिका से शादी करने के लिए वह पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। लेकिन परिजनों ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह कर दी।
पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस ने फिर दबोचे चार बदमाश
31 की उम्र में 55 मुकदमे
एसपी सिटी ने बताया कि मानपाल की उम्र करीब 31 साल है। उस पर अपहरण, लूट, हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले के करीब 55 मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली में व्यापारी प्रदीप त्यागी का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगकर वह चर्चाओं में आया था। अलीगढ़ में सराफ राजेंद्र त्यागी का अपहरण कर सात करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। 80 लाख रुपये सराफ के परिजनों से वसूल भी लिए थे। फिरोजाबाद में एक व्यापारी का अपहरण कर एक करोड़ मांगे थे। कुख्यात ने बताया कि गैंग में आधा दर्जन अन्य बदमाश भी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/