फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees' problems not resolved, protest to be held on August 6

कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं, 6 अगस्त को होगा विरोध-प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Employees' problems not resolved, protest to be held on August 6
दौराला। सकौती उपखंड पर तैनात राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल अध्यक्ष कवितेंद्र बच्चस ने कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं होने व कर्मचारियों पर बेवजह की कार्रवाई पर प्रबंध निदेशक को पत्र जारी कर 6 अगस्त को सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कवितेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि बिना सुविधा के कर्मचारियों पर मशीन के माध्यम से चेहरा दिखाकर उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि कोई कर्मचारी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाया तो असंवैधानिक तरीके से वेतन रोका जा रहा है। रियायती दरों पर विद्युत कर्मियों के यहां विद्युत आपूर्ति की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन अब मीटर स्थापित करके इसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। अत्यधिक कार्य का दबाव बनाकर कर्मचारियों पर बेवजह कार्रवाई कर उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कवितेंद्र ने बताया कि सैकड़ों कर्मचारियों का चेहरे दिखाकर उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर दो माह का वेतन रोका हुआ है। कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 6 अगस्त को विक्टोरिया पार्क स्थित एमडी कार्यालय के बाहर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed