फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees boycotted work, sat on strike

Meerut News: कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, हड़ताल पर बैठे

Wed, 10 May 2023 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Employees boycotted work, sat on strike
खरखौदा। लोहिया नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक बस डिपो के मेंटेनेंस विभाग के 30 कर्मचारियों ने उत्पीड़न व वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

लोहिया नगर स्थित बने इलेक्ट्रॉनिक बस डिपो में मेंटेनेंस विभाग में एवोल्ट मोबाइलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 30 संविदा कार्मिक कार्यरत हैं। सोमवार देर रात विभाग के सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए डिपो परिसर में पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें भविष्य निधि व ईएसआई की भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। वह पिछले एक साल से यहां कार्य कर रहे हैं और आज तक उन्हें कोई भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि जब इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो अधिकारी नौकरी से बाहर निकालने की धमकी दे रहे हैं। उधर कर्मचारी मांगे पूरी नहीं होने तक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बिना किसी जानकारी के कार्य बहिष्कार किया है। जो गलत है। उन्होंने हड़ताल पर बैठने का भी कोई ठोस कारण नहीं बताया। कर्मचारियों को विभाग को चेतावनी देकर लिखित में अपनी मांग रखनी चाहिए। उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। - दिगंबर सिंह बिष्ट, मैनेजर इलेक्ट्रॉनिक बस डिपो मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सका 13 बसों का संचालन
मैनेजर दिगंबर सिंह बिष्ट ने बताया कि अचानक मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण मंगलवार को 13 बसों का संचालन नहीं हो सका। सभी बसें डिपो में ही खड़ी रही जबकि 11 मई को नगर निगम व नगर पंचायत का दूसरे चरण का चुनाव है। जिस कारण शासन ने रोड पर चलने वाली सभी अनुबंधित व प्राइवेट बसों को हायर कर लिया है। जिस कारण 13 बसों के संचालन बंद होने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed