फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees are angry due to non-payment of bonus

Meerut News: बोनस ना मिलने से कर्मचारियों में रोष

Wed, 30 Oct 2024 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Employees are angry due to non-payment of bonus
दौराला। मजदूर कल्याण संगठन ने एक कंपनी की ओर से बोनस न देने पर रोष जताया। उन्होंने कंपनी से मिलने वाले उपहार का बहिष्कार किया। साथ ही बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया। संगठन के अध्यक्ष ब्रजवीर व सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि वेतन केमिकल वेज बोर्ड के अनुसार होना चाहिए, लेकिन कर्मचारियों को अब तक चीनी वेतन बोर्ड के अनुरूप वेतन दिया जा रहा है। ग्रेड के अनुसार वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए। मेडिकल कवर एक लाख से सात लाख करने और कैशलेस करने की मांग की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रम विभाग को भी प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed