{"_id":"6a5e5b581c9e55f2d00b252c","slug":"employee-returning-from-duty-run-over-by-canter-dies-on-the-spot-meerut-news-c-72-1-mct1002-156515-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा द्वार के पास सोमवार शाम परतापुर की फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहे साइकिल सवार कर्मचारी लख्मीचंद्र (31) को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वो गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर संजय पुरी रोड निवासी थे। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़ कर भाग गया।
सीओ ब्रहमपुरी रामप्रकाश ने बताया कि लख्मीचंद्र परतापुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने कैंटर का क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर दिल्ली रोड को सुचारू किया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।