फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employee gave Tahrir against 11 including seven councilors

कर्मचारी ने सात सभासदों समेत 11 के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 05 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Employee gave Tahrir against 11 including seven councilors
कर्मचारी ने सात सभासदों समेत 11 के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

लावड़। नगर पंचायत में ईओ और सभासदों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने सात सभासदों समेत 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उसने अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। नगर पंचायत से बीते दिनों में थाने में तहरीर देने और मुकदमा दर्ज कराने का सिलसिला चल रहा है। सभासदों की गिरफ्तारी के लिए सफाईकर्मियों ने सांकेतिक धरना भी दिया।
भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर नगर पंचायत के सभासदों ने आठ दिन से ईओ सुधीर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सोमवार को रात में नगर पंचायत खुली देख सभासदों व ईओ के बीच नोकझोंक हो गई थी। मामले में ईओ ने मनोज गोयल, रूबीना, जर्रार, देवेंद्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सभासदों ने चेयरपर्सन अनीसा, चेयरपर्सन पति मो. हारुन, बाबू असलम, ईओ सुधीर सिंह, कर्मचारी नरेश व गौरव के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इसके विरोध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन लावड़ नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ सांकेतिक धरना दिया। थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर नामजद सभासदों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया। चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल कर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंची तीसरी तहरीर
सभासदों की ओर से सफाई कर्मी व एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ तहरीर देने से रोष है। कर्मचारी नरेश ने बृहस्पतिवार को इंचौली थाने में सभासद मनोज गोयल, शहजाद, गुलफाम, देवेंद्री, सहीन प्रवीन उर्फ रूबीना, कमल किशन, आसिफ व सभासद पति यादराम जाटव, सुभाष चंद, जर्रार, राजीव आदि के खिलाफ तहरीर दी।

सभासदों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
सभासद मनोज गोयल, सुभाष, यादराम, जर्रार आदि ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधायक संगीत सोम से मुलाकात की। उन्होंने नगर पंचायत में तैनात बाबू असलम पर आरोप लगाए। बताया कि असलम का पद कर समार्ता का है, लेकिन आज तक उसने घर-घर जाकर टैक्स वसूली नहीं की। ईओ व अन्य अधिकारियों की साठगांठ से वह भ्रष्टाचार कर रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed