फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   emphasis will be on eqations of youth cast and region

भाजपा की क्षेत्रीय कमेटी में मेरठ की हिस्सेदारी पर सबकी नजर

Fri, 04 Sep 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
emphasis will be on eqations of youth cast and region
मेरठ। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। अब सबसे बड़ी चुनौती कार्यकारिणी गठन की है। युवा अध्यक्ष बनने से यह चुनौती और बढ़ गई है। पुराने खांटी नेताओं से उनका समन्वय बन पाएगा इस पर भी सभी की नजर है। वहीं, चर्चा है कि नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ युवा टीम को वरीयता दी जा सकती है।
विज्ञापन

मेरठ से क्षेत्रीय टीम में पिछली बार अश्वनी त्यागी अध्यक्ष थे। क्षेत्रीय कमेटी में विमल शर्मा, बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना, जितेंद्र वर्मा, अनिल खेड़ा, संजीव जैन सिक्का और गजेंद्र शर्मा शामिल थे। इनमें से संजीव गोयल सिक्का प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के सभापति हो चुके हैं। ऐसे में उनका क्षेत्रीय कमेटी में आना संभव नहीं है। बिजेंद्र अग्रवाल और पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना के साथ विमल शर्मा मोहित बेनीवाल से काफी वरिष्ठ हैं। ऐसे में उनका समन्वय बनाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

इनकी चल रही है पैरवी
क्षेत्रीय कमेटी की बात करें तो सबसे मजबूत पैरवी में मेरठ से वरुण गोयल हैं। वह युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं परंतु पार्टी के कुछ नेता उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की पैरोकारी कर रहे हैं। इनके अतिरिक्त कमलदत्त शर्मा का नाम भी क्षेत्रीय कमेटी के लिए चर्चा में है। उन्हें महानगर कमेटी में जगह नहीं मिली। हालांकि युवाओं की बेहतर टीम को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय कमेटी में लिया जा सकता है। वहीं, अनिल खेड़ा दोबारा शामिल किए जा सकते हैं। जितेंद्र वर्मा गुड्डू को क्षेत्रीय कमेटी में बेहतर दायित्व मिल सकता है। इनके साथ ही पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के खास नरेश गुर्जर भी जगह पा सकते हैं। हालांकि अनुसूचित जाति के प्रतिनिधित्व को देखते हुए हरेंद्र जाटव को रखा जा सकता है। वहीं, सतेंद्र भराला को फिर जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कमेटी में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. मीनाक्षी भराला में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है।

लखनऊ में हैं मोहित बेनीवाल
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को लखनऊ में थे। वहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मुलाकात की। हालांकि इसे नियुक्ति के बाद औपचारिक मुलाकात बताया। यहां क्षेत्रीय कमेटी गठन को लेकर चर्चा की। भाजपा सूत्रों के अनुसार युवा टीम के साथ सबसे ज्यादा जोर जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed