फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on taking the achievements of the Central Government to the people

Meerut News: केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

Sun, 07 Jun 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on taking the achievements of the Central Government to the people
सरधना। भाजपा की मासिक बैठक में शामिल पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। खंड विकास कार्यालय में रविवार को भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई। 12 साल विश्वास, विकास व जन कल्याण के विषय पर हुई बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह रहे। जबकि अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने की।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 से 16 जून तक सभी शक्ति केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केके पब्लिक स्कूल में योग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संयोजक संजीव कर्णवाल को बनाया गया है। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी अभियानों को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान रक्षित गर्ग, सुभाष वेद प्रकाश, ललित गुप्ता, मंगू प्रधान, वीरेंद्र सैनी, अनिल चौधरी, शंकर लोधी, संजीव शर्मा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed