फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on strengthening the organization at the booth level

Meerut News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Mon, 25 May 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the booth level
दौराला। भाजपा दौराला मंडल के शक्ति केंद्र दौराला-स पर सोमवार को मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बूथ समिति गठन, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक कार्यशैली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान तेज करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान राहुल चौधरी, प्रशांत अहलावत, हरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र, सचिन, संजय, राकेश, अक्षय, मनोज, उदय, मिंटू, विवेक, संगम, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed