फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on soil health and balanced nutrition management

Meerut News: मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण प्रबंधन पर जोर

Mon, 01 Jun 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on soil health and balanced nutrition management
खरखौदा के अतराडा में आयोजित हुई किसान गोष्ठीमें जानकारी देते अधिकारी(कार्यक्रम आयोजक)
खरखौदा। कृषि मंत्रालय के आह्वान पर खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गांव अतराडा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी विनय त्यागी के आवास पर आयोजित गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा टिकाऊ खेती की नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। आईएआरआई पूसा के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय ने मिट्टी की सेहत के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित मृदा परीक्षण कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर ही संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन संभव है, जिससे न केवल फसल की उत्पादकता बढ़ती है, बल्कि मृदा की उर्वरता भी दीर्घकाल तक बनी रहती है। डॉ. उपाध्याय ने सरकार द्वारा संचालित जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दी। इस दौरान वैकल्पिक स्रोतों जैसे हरी खाद व गोबर की सड़ी हुई खाद के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। गोष्ठी में कई किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed