फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on social justice and participation at SP's PDA Panchayat.

Meerut News: सपा की पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और भागीदारी पर जोर

Thu, 11 Jun 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on social justice and participation at SP's PDA Panchayat.
सरूरपुर। गांव जैनपुर में सपा की पीडीए पंचायत में मौजूद सपा कार्यकर्ता। स्वयं
सरूरपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांव जैनपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं सपा नेता नदीम चौहान ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी तथा संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर चर्चा की। नदीम चौहान ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को सम्मान, समान अवसर और न्याय दिलाने का एक मजबूत सामाजिक अभियान है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और विकास की धारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य और सामाजिक एकता जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। पंचायत में उपस्थित लोगों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान गौरव पाल, सलीम, भूरा, इंतजाम, परवीन, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed