फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on social harmony in the grand Hindu conference

Meerut News: विराट हिंदू महासम्मेलन में सामाजिक समरसता पर जोर दिया

Tue, 24 Feb 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on social harmony in the grand Hindu conference
महादेव गांव में विराट हिंदू महा सम्मेलन, सामाजिक समरसता पर दिया गया जोर। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महादेव गांव में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
सम्मेलन में भाजपा नेता संजय चौधरी भी शामिल हुए। अध्यक्षता मास्टर रामकुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संत शिरोमणि का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचनों ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता सुनील रहे, जिन्होंने संगठन की भूमिका और समाज के प्रति दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति ही हमारी मूल पहचान है। महादेव की पावन धरती पर आयोजित यह सम्मेलन समाज को जोड़ने और युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ईश्वर त्यागी, संजय चौधरी छबड़िया, राजन त्यागी, सुनील त्यागी, मिलन सोम, सुनील अक्खेपुर, अमरजीत प्रधान, विक्रांत, ब्रजपाल, मनोज, जिला करवा संजय, उदय प्रताप, साहिल, गौरव और हरजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed