फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emotional Yakub Qureshi said - It was a bad time, it has passed

Meerut News: भावुक याकूब कुरैशी बोले- बुरा वक्त था, निकल गया

Sun, 03 Sep 2023 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Emotional Yakub Qureshi said - It was a bad time, it has passed
मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर सरायबहलीम स्थित आवास पर शनिवार सुबह से ही रिश्तेदाराें और मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोगों से मिलकर याकूब कुरैशी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बुरा वक्त था लेकिन आप सभी की दुआओं से यह गुजर गया।
विज्ञापन


31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड स्थित अलीपुर में याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारकर अवैध तरीके से मीट पैकिंग करते हुए 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फैक्टरी से करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट बरामद किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटा इमरान, फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी सहित सात आरोपी फरार हो गए थे। 11 नवंबर को पुलिस ने याकूब और उनके परिवार पर खरखौदा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया था। इसके बाद नवंबर 2022 में फिरोज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। छह जनवरी 2023 को याकूब और इमरान को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर किया था। याकूब को सोनभद्र, इमरान को बलरामपुर और फिरोज को सिद्धार्थनगर जेल में भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देर रात याकूब कुरैशी मेरठ पहुंचे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही उनसे मिलने लोगों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। उनसे मिलने दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना कासिम नोमानी और वक्फ दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना सूफियान सहित भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के बाद बिगड़ी तबीयत
बड़े बेटे इमरान याकूब ने बताया कि दोपहर बाद पिता की तबीयत बिगड़ने पर डाक्टर देखने घर आए थे। उन्हे इंसुलिन दी है। फिलहाल तबीयत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed