सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में उप प्राचार्य पीएस चौहान की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने उप प्राचार्य चौहान को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षिका पंकज दीक्षित ने उनकी सरलता, समर्पण और कार्य निष्ठा को सराहा। इस मौके पर प्रतिभा कौशिक, कार्यालय अधीक्षक विनय भटनागर, डॉ. आरसी पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. वीपी सिंह ने किया। इस मौके पर रश्मि सिंह, रजत रेखा, कामेंद्र सिंह, राजीव कुमार, प्रदीप भारद्वाज, मंजू दुबे, डॉ. शिक्षा, वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र सिंह, शिल्पा, जेपी मिश्रा, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।