{"_id":"5f7e985d8ebc3e9bef37eeb6","slug":"emergency-landing-of-air-force-helicopter-was-done-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, मौके पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, मौके पर पहुंचे अधिकारी
Thu, 08 Oct 2020 10:17 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के ननौता क्षेत्र में अनंतमऊ नहर के पास गांव कल्लरपुर के जंगल में गुरुवार सुबह एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतारा गया। खेत खाली था, जिसमें से हाल ही में धान की फसल काटी गई थी। सेना और पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रालोद की आज मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली, कांग्रेस-सपा समेत कई दलों का समर्थन, फोर्स तैनात
वहीं खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना दिए जाने के बाद सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सपर्ट की टीम दूसरा हेलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल एयरफोर्स के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/