फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elite FC beat Meerut Sporting 2-1

एलाइट एफसी ने मेरठ स्पोर्टिंग को 2-1 से हराया

Mon, 25 Aug 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Elite FC beat Meerut Sporting 2-1
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित किक बॉक्स मैदान में एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर 16 वर्ग में हुआ, जिसमें एलाइट एफसी ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच एलाइट एफसी और मेरठ स्पोर्टिंग के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने बराबर की टक्कर दी। बहुत ही रोमांचक में एलाइट एफसी ने मेरठ स्पोर्टिंग को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच के पहले मिनट में ही एलाइट एफसी ने अमन के गोल पर बढ़त ले ली, लेकिन मेरठ सपोर्टिंग के लक्ष्य ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम समय में एलाइट फुटबाल क्लब के अमन ने अपना दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-1 विजेता बना दिया। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पवन तोमर और विशिष्ट अतिथि ललित पंत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यहां संजय रस्तोगी, नीतेश मित्तल, चिराग गुप्ता, सुरेश राज अरोड़ा, अनुभव अरोड़, रितिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed