{"_id":"6af45f4728d6e6c7d50bcade","slug":"elite-cricket-academy-won-the-match-by-77-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-162524-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एलीट क्रिकेट एकेडमी ने 77 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एलीट क्रिकेट एकेडमी ने 77 रन से जीता मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित एलीट क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एलीट क्रिकेट एकेडमी और डीपीएसआई टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एलीट क्रिकेट एकेडमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 77 रन से जीत हासिल की।
एलीट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। इसमें अमन कुमार ने 36, कन्हैया ने 21, आयुमन ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में संचित ने 4, हरीश और असद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएसआई एकेडमी की टीम 16.1 ओवर में 59 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी दस का आंकड़ा तक नहीं छू सका। गेंदबाजी में एलीट क्रिकेट एकेडमी की ओर से शुभम नागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। मंकुश ने दो, अर्चित, हिटमैन अहान, ओमकार, आयुमन ने एक-एक विकेट लिया। मैच के बाद कोच नितिन और अखिल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।