फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity workers will not do departmental work after 5 p.m.

शाम पांच बजे के बाद विभागीय कार्य नहीं करेंगे बिजलीकर्मी

Sat, 17 May 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will not do departmental work after 5 p.m.
मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को भी निजीकरण के विरोध में ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने बताया कि उनकी ओर से चलाया जा रहा वर्क टू रूल अभियान 19 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही कार्य करेंगे। शाम पांच बजे के बाद विभागीय कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के संयोजक इंजीनियर निशांत त्यागी और सह संयोजक कपिल देव गौतम ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बावजूद अशांति का माहौल बनाया जा रहा है। कर्मचारियों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई एनर्जी टास्क फोर्स की बैठक में निजी घरानों को मदद पहुंचाने की दृष्टि से ड्राफ्ट स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट-2025 में कुछ संशोधन किए गए हैं। यह अब तक पब्लिक डोमेन में नहीं आया है और न ही इस पर केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने सभी स्टॉक होल्डर्स से आपत्ति मांगी है। ऐसे में पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना असंवैधानिक है। इस मौके पर विपिन कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed