फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity theft caught in three institutions on Shamli bypass, one crore fine

Meerut News: शामली बाईपास पर तीन संस्थानों में पकड़ी बिजली चोरी, एक करोड़ का जुर्माना

Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in three institutions on Shamli bypass, one crore fine
शामली बाईपास पर तीन संस्थानों में पकड़ी बिजली चोरी, एक करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक, अरविंद मल्लप्पा बंगारी की गठित छापामार टीम ने देर रात तीन संस्थानों पर छापामारी कर एक करोड़ की विद्युत चोरी पकड़ी।
अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल के विक्रम सिंह, अवर अभियंता जेपी यादव ने देर रात विद्युत नगरीय वितरण खंड-तीन मुजफ्फरनगर के अंतर्गत शामली बाईपास स्थित प्लास्टिक दाना फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने स्नेहा ट्रेडर्स के संस्थान पर छापा मारकर पाया कि मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर 60 एचपी बिजली चोरी की जा रही है। टीम ने लुकमान पुत्र यूसुफ के संस्थान के बाहर लगे मीटर की इनकमिंग केबल काटकर की जा रही 60 एचपी की बिजली चोरी पकड़ी। जांच टीम ने अली अहमद पुत्र अली शेर के संस्थान पर छापा मारा। जहां 40 एचपी की चोरी पकड़ी। मीटर के अंदर कोई खपत दर्ज नहीं होना पाया गया। मीटर संदिग्ध होने की स्थिति में अवर अभियंता (मीटर) को बुलाकर मीटर को सील कराया गया। उपभोक्ता की उपस्थिति में मीटर की जांच कराई गई। जिसमें मीटर के अंदर रिमोट डिवाइस लगाकर ऑन एवं ऑफ करने का सिस्टम लगा पाया गया। तीनों के खिलाफ चोरी की धारा 135 में मुकदमा दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत चोरी की पुष्टि होने पर संबंधित खंड वितरण स्टाफ को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान अवर अभियंता राजेश, उपखंड अधिकारी आईपी सिंह, अधिशासी अभियंता एके वर्मा आदि रहे। तीनों स्थानों पर पाई गई तीनों चोरियों में 24 लाख रुपये का शमन शुल्क हुआ और एक करोड़ का राजस्व निर्धारण किया गया है। जो तीनों उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed