फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity theft caught at consumers' place, fine of Rs 10.5 lakh imposed

Meerut News: उपभोक्ताओं के यहां पकड़ी बिजली चोरी, 10.5 लाख का जुर्माना लगाया

Fri, 08 Nov 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught at consumers' place, fine of Rs 10.5 lakh imposed
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को 16 हजार रुपये से अधिक बकायेदार वाले गांवों में राजस्व वसूली व बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया गया। मुख्य अभियंता जोन-2 यदुनाथ राम ने बताया कि इस दौरान डोर टू डोर जाकर 125 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को ठीक कराया गया। कुल 65.24 लाख रुपये की वसूली की गई। परीक्षितगढ़ के रामनगर में चीलिंग प्लांट में मीटर से छेड़छाड़ व बिजली चोरी पकड़ी गई। वेदव्यास पुरी में चार स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कुल 21 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई और उन पर 10.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान अधिकारियों की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई कि अगर उनके मीटर में छेड़छाड़ की गई है तो वह स्वयं ही इसकी जानकारी देंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनका मीटर बदलकर नया मीटर लगा दिया जाएगा। जुर्माने का 25 प्रतिशत ही उनसे लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed